मां मेरी सबसे बड़ी क्रिटिक हैं, बतौर ऐक्टर काम पसंद आने पर सोने का सिक्का देती हैं: भूमि
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने बताया है कि उनकी मां ऐक्ट्रेस की सबसे बड़ी प्रशंसक और आलोचक हैं। भूमि ने कहा, "बतौर ऐक्टर मेरा काम पसंद आने पर मां मुझे सोने का एक सिक्का देती हैं। मां के फिल्म 'भक्षक' देखने के बाद समझ गई थी कि एक और सिक्का मिलेगा। आज मेरे पास मां के दिए हुए 7 सिक्के हैं।"