मां व बेटे के साथ पत्नी को भी मारना चाहता था यूपी में सुसाइड करने वाला शख्स
आगरा (उत्तर प्रदेश) में मां-बेटे की हत्या कर आत्महत्या करने वाले शख्स के मोबाइल से पुलिस को आत्महत्या के कुछ घंटे पहले का एक वीडियो मिला है। वीडियो में शख्स अपनी मां, पत्नी और बेटे को मारकर आत्महत्या करने का ज़िक्र कर रहा है। शख्स ने कहा कि वह ₹1.5 करोड़ के कर्ज़ से परेशान होकर ऐसा कर रहा है।