मां सीबीएफसी चेयरपर्सन थीं, लोग सोचते थे 'उनके कारण मुझे नैशनल अवॉर्ड मिला': सैफ
अभिनेता सैफ अली खान ने कहा है कि उनकी मां व ऐक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के सीबीएफसी की चेयरपर्सन होने के कारण लोग सोचते थे कि उन्हें उनके कारण राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। उन्होंने कहा, "मां ने मुझे यह नहीं दिलवाया...अगर ऐसा होता तो वह मेरे लिए बहुत कुछ करतीं।" सैफ को फिल्म 'हम तुम' (2005) के लिए अवॉर्ड मिला था।