मां से कहा गया था कि वह कभी लीड ऐक्ट्रेस नहीं बन पाएंगी: नीना गुप्ता की बेटी मसाबा
ऐक्ट्रेस-डिज़ाइनर मसाबा गुप्ता ने कहा है कि उनकी मां-अभिनेत्री नीना गुप्ता के 'जाने भी दो यारों' में कॉमेडी रोल के लिए हामी भरने के बाद उनसे सबने कहा कि इसे करने के बाद वह कभी लीड ऐक्ट्रेस नहीं बन पाएंगी। मसाबा ने कहा, "यह सच भी हुआ। 'बधाई हो' में उन्हें 60-साल की उम्र में पहली बार लीड रोल मिला।"