मां सोनिया को भारतीय परंपराएं समझने में परेशानी हुई, उन्हें राजनीति पसंद नहीं थी: प्रियंका
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सोमवार को कर्नाटक में कहा कि उनकी मां सोनिया गांधी को 21-वर्ष की उम्र में राजीव गांधी से प्रेम हो गया था और वह इटली से भारत चली आईं। उन्होंने कहा, "उन्हें (सोनिया) भारतीय परंपराएं समझने में थोड़ी मुश्किलें हुईं।" बकौल प्रियंका, उन्हें राजनीति पसंद नहीं थी फिर भी उन्होंने देश सेवा का रास्ता चुना।