मां ही है जो व्यक्ति के जीवन को संस्कारों से सुपोषित करती है: पीएम की मां के निधन पर बिरला
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का 100 वर्ष की आयु में निधन होने पर ट्वीट किया है, "मां ही है जो व्यक्ति के जीवन को संस्कारों से सुपोषित करती है। हीरा बा का सात्विक जीवन हमारे लिए प्रेरणा है।" वहीं, राज्यसभा के सभापति और उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, "हीराबेन सादगी की प्रतीक थीं।"