'मांकड' रन-आउट किए जाने के बाद राजस्थान की खिलाड़ियों से बहस करती दिखीं स्मृति मंधाना
राजस्थान के खिलाफ सीनियर महिला टी20 लीग मैच के दौरान महाराष्ट्र की ओपनर स्मृति मंधाना 'मांकड' रन-आउट किए जाने के बाद विपक्षी खिलाड़ियों से बहस करने लगीं। फैसले के लिए थर्ड अंपायर के पास रेफर किए जाने के दौरान मंधाना को राजस्थान की खिलाड़ियों से उलझते देखा गया। मैच में मंधाना 28(30) रन पर आउट हो गई।