मांग पूरी नहीं हुई तो मुंह में घास लेकर धरना दूंगी: राजस्थान के सीएम से कांग्रेस विधायक
राजस्थान की कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने बुधवार को विधानसभा में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मंत्री शांति धारीवाल पर उनके विधानसभा क्षेत्र ओसियां में 44 सड़कों का काम रुकवाने का आरोप लगाया। मदेरणा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कहा, "मंत्री जी आजकल ज़िद पर आ जाते हैं...44 सड़कें नहीं मंज़ूर हुईं तो मैं...मुंह में घास लेकर धरने पर बैठूंगी।"