मांसपेशियों में खिंचाव को लेकर आराम करने की सलाह के बावजूद आईपीएल खेल रहे हैं धोनी: खबर
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी मांसपेशियों में खिंचाव के बावजूद आईपीएल 2024 में खेल रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि धोनी ज़्यादा देर तक नहीं दौड़ सकते इसलिए वह निचले क्रम में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं। बकौल रिपोर्ट, डॉक्टरों द्वारा आराम करने की सलाह दिए जाने के बावजूद वह खेल रहे हैं।