माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के प्रेसिडेंट अनंत माहेश्वरी ने दिया इस्तीफा
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के प्रेसिडेंट अनंत माहेश्वरी ने लगभग 7-साल के कार्यकाल के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। माइक्रोसॉफ्ट के एक प्रवक्ता ने कहा कि माहेश्वरी ने कंपनी के बाहर कुछ और भूमिका निभाने के लिए पद छोड़ा है। माइक्रोसॉफ्ट से पहले माहेश्वरी ने हनीवेल और मैकेंज़ी ऐंड कंपनी जैसी कंपनियों में प्रमुख पदों पर काम किया था।