माइक्रोसॉफ्ट जॉइन करेंगे ओपनएआई के सीईओ पद से हटाए गए सैम ऑल्टमैन: सत्या नडेला
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने कहा है कि ओपनएआई के सीईओ पद से हटाए गए सैम ऑल्टमैन माइक्रोसॉफ्ट जॉइन करेंगे। ऑल्टमैन के अलावा ओपनएआई के पूर्व प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन और कंपनी छोड़ने वाले अन्य लोग माइक्रोसॉफ्ट में ऐडवांस्ड एआई रिसर्च की नई टीम को लीड करेंगे। बकौल रिपोर्ट्स, ओपनएआई के नए सीईओ ट्विच के पूर्व सीईओ एम्मेट शियर होंगे।