माइक्रोसॉफ्ट ने ओपनएआई के सभी कर्मचारियों को नौकरी का दिया ऑफर: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी के बोर्ड को लिखे पत्र में ओपनएआई के 500 से अधिक कर्मचारियों ने दावा किया है, "हम इस्तीफा देकर माइक्रोसॉफ्ट की सब्सिडियरी कंपनी जॉइन कर सकते हैं जिसका नेतृत्व सैम ऑल्टमैन और ग्रेग ब्रॉकमैन कर रहे हैं।" कर्मचारियों ने कहा, "माइक्रोसॉफ्ट ने हमें भरोसा दिलाया है कि ओपनएआई के कर्मचारियों के लिए कंपनी में जगह है।"