माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 30 साल बाद वर्डपैड को विंडोज़ से हटाया
माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज़-95 (1995) से विंडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने वाले वर्डपैड ऐप्लिकेशन को ऑपरेटिंग सिस्टम से हटाने का एलान किया है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, "वर्डपैड को अब अपडेट नहीं किया जाएगा और इसे विंडोज़ के आगामी वर्ज़न से हटाया जाएगा। .doc और .rtf जैसे रिच टेक्स्ट डॉक्यूमेंट के लिए माइक्रोसॉफ्ट वर्ड...और .txt के लिए नोटपैड इस्तेमाल करें।"