माइक्रोसॉफ्ट ने की 1,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट ने अपने 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की है। इस छंटनी से माइक्रोसॉफ्ट के होलोलेंस-2 पर काम करने वाली कंपनी के मिक्स्ड रिऐलिटी विभाग के कर्मचारी सबसे अधिक प्रभावित होंगे। गौरतलब है कि इससे पहले जनवरी 2023 में माइक्रोसॉफ्ट ने 10,000 कर्मचारियों की मेगा छंटनी की थी।