माइक्रोसॉफ्ट ने रूस में अपने उत्पादों की बिक्री व सेवाओं पर लगाई रोक

यूक्रेन में रूसी हमले के बीच माइक्रोसॉफ्ट ने शुक्रवार को रूस में अपने उत्पादों की नई बिक्री व सेवाओं को निलंबित करने का एलान किया। माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, वह रूसी हमलों से बचाव के लिए यूक्रेन में साइबर सुरक्षा अधिकारियों संग सक्रियता से काम करेगी। कंपनी ने कहा, "शांति बहाली की मांग के लिए हम यूक्रेन के साथ खड़ें हैं।"

Load More