माइग्लैम की पेरेंट कंपनी $15 करोड़ की फंडिंग जुटाकर इस साल भारत की 35वीं यूनिकॉर्न बनी
माइग्लैम की पेरेंट कंपनी गुड ग्लैम ग्रुप $15 करोड़ की फंडिंग जुटाकर $1.2 अरब के मूल्यांकन के साथ 2021 में भारत की 35वीं यूनिकॉर्न स्टार्टअप बन गई है। कंपनी के सीरीज़ डी फंडिंग राउंड में प्रोसस वैंचर्स, वॉरबर्ग पिंकस, एमेज़ॉन ऑल्टेरिया कैपिटल व अन्य निवेशक शामिल हुए। इस साल मार्च में गुड ग्लैम का मूल्यांकन $10 करोड़ था।