माउंट एवरेस्ट का पत्थर लेकर चंद्रमा पर जा रहे स्पेसक्राफ्ट में लॉन्च के बाद आई तकनीकी खराबी
अमेरिकी कंपनी एस्ट्रोबॉटिक टेक्नोलॉजी के 'पेरेग्रिन' लूनर लैंडर में लॉन्च के बाद तकनीकी खराबी आ गई। माउंट एवरेस्ट का पत्थर और 10 साइंस पेलोड्स लेकर जा रहे इस स्पेसक्राफ्ट में गड़बड़ी के कारण इसके सोलर पैनल्स सूर्य की तरफ पॉइंट नहीं हो पाए। वहीं, बैटरी चार्ज करने की क्षमता और पावर सप्लाई के बिना मिशन आगे नहीं बढ़ सकता था।