माउंट एवरेस्ट पर 26 बार चढ़ाई करने वाले दुनिया के दूसरे व्यक्ति बने 46 वर्षीय पसांग शेरपा
नेपाल के 46-वर्षीय पसांग शेरपा ने 26वीं बार माउंट एवरेस्ट फतेह किया है और ऐसा करने वाले वह दुनिया के दूसरे व्यक्ति बन गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि शेरपा ने रविवार को 8,849 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ाई की। पसांग ने कामी रीता शेरपा के रिकॉर्ड की बराबरी की जो इस समय एवरेस्ट पर चढ़ाई कर रहे हैं।