माउई घटना के पीड़ितों से मिलने के दौरान सोते नज़र आए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का हवाई में माउई के जंगलों में लगी आग के पीड़ितों से मिलने के दौरान का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह कथित रूप से सोते हुए दिख रहे हैं। बाइडन और अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन ने माउई में हुई तबाही का जायज़ा किया। उन्होंने पीड़ितों से कहा कि देश आपके साथ है।