माओवाद प्रभावित इलाकों में 15 साल से बंद 260 स्कूलों को दोबारा खोलेगी छत्तीसगढ़ सरकार
छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 16-जून को 'शाला प्रवेश उत्सव' के दौरान माओवाद प्रभावित इलाकों में 15 वर्षों से बंद पड़े कम-से-कम 260 सरकारी स्कूलों को दोबारा खोलने की औपचारिक घोषणा करेंगे। राज्य सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, 15 साल पहले बस्तर में नक्सल विद्रोह के कारण करीब 400 सरकारी स्कूल बंद हुए थे।