माकूल जवाब दिया जाएगा: 'पनौती' वाले बयान को लेकर राहुल गांधी को भेजे गए नोटिस पर गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर 'पनौती मोदी' वाले बयान देने के संबंध में चुनाव आयोग द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नोटिस भेजे जाने पर कहा है, "इसका माकूल जवाब दिया जाएगा।" उन्होंने कहा, "केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री राजस्थान में क्या बोलकर गए इस पर भी जवाब दिया जाएगा।"