माचिस की गलत तीलियों के कारण विश्व रिकॉर्ड से चूका 7,06,900 तीलियों से बना आइफिल टावर

माचिस की 7,06,900 तीलियों से 7.19 मीटर ऊंचा आइफिल टावर बनाने में 8 साल लगाने वाले 47 वर्षीय फ्रांसीसी शख्स को गलत तीलियों का इस्तेमाल करने के कारण गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड से वंचित कर दिया गया है। दरअसल, शख्स ने सल्फर-रहित (छोर पर लाल रसायन के बिना) तीलियों का इस्तेमाल किया था। शख्स ने कहा, "यह कष्टदायक है।"

Load More