माणिक साहा ने ली त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ
त्रिपुरा बीजेपी के अध्यक्ष माणिक साहा ने रविवार को अगरतला में राजभवन में राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बीजेपी विधायक दल की शनिवार को हुई बैठक में साहा को विधायक दल का नेता चुना गया था। गौरतलब है कि बिप्लब कुमार देब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद साहा अब उनकी जगह लेंगे।