त्रिपुरा बीजेपी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद माणिक साहा को त्रिपुरा बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है और वह बतौर मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की जगह लेंगे। देब ने शनिवार को अगरतला में त्रिपुरा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को अपना इस्तीफा सौंपा था। बकौल देब, वह 2023 के राज्य चुनाव में बीजेपी की जीत के लिए काम करेंगे।