माता-पिता के अलग होने के बाद मां को अलग नज़रिए से देखने का मौका मिला: मलाइका
ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा, "मेरा बचपन शानदार रहा...लेकिन यह आसान नहीं था...मेरे माता-पिता के अलग होने पर मुझे अपनी मां को अलग और नए नज़रिए से देखने का मौका मिला।" बकौल मलाइका, "मैंने आत्मनिर्भर बनने के लिए हर दिन कड़ी मेहनत करना सीखा...जो मेरे निजी व प्रोफेशनल ज़िंदगी की आधारशिला है।"