मातृत्व अवकाश के दौरान मेटा की कर्मचारी को नौकरी से निकाला गया, कहा- मुझे बहुत दुख हुआ
मेटा की एक कर्मचारी ने लिंक्डइन पर बताया है कि जिन लोगों को कंपनी से निकाला गया उनमें वह भी हैं। अनेका पटेल ने बताया, "मैं मातृत्व अवकाश पर थी...मैं अपनी 3 महीने की बेटी के लिए तड़के 3 बजे उठी...अपने ईमेल चेक कर रही थी...सुबह 5:35 बजे मुझे नौकरी से निकाले जाने को लेकर मेल आया...मुझे बहुत दुख हुआ।"