माधुरी ने तंज़ानिया के इन्फ्लुएंसर किली पॉल को सिखाया 'चने के खेत' गाने पर डांस
कलर्स चैनल ने इंस्टाग्राम पर डांस रिऐलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें तंज़ानिया के इन्फ्लुएंसर किली पॉल को जज-ऐक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपने गाने 'चने के खेत में' पर डांस सिखाती नज़र आईं। शो 'बिग बॉस 16' में भी किली नज़र आए थे। वह मेटा के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने भारत आए थे।