मान पंजाब ने तुम्हें ताज सौंपा है, बौने दुर्योधन को नहीं: बग्गा की गिरफ्तारी पर विश्वास
पंजाब पुलिस द्वारा तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार किए जाने पर कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट किया, "प्रिय...भगवंत मान...पंजाब ने 300-वर्षों में दिल्ली के किसी असुरक्षित तानाशाह को अपनी ताकत से...नहीं खेलने दिया।" उन्होंने कहा, "पंजाब ने तुम्हारी पगड़ी को ताज सौंपा है किसी बौने दुर्योधन को नहीं।" बकौल विश्वास, "पंजाब के लोगों...व उनकी पुलिस का अपमान मत करो।"