मानचित्र में आज़ाद कश्मीर को दर्शाएं: पश्चिम बंगाल बोर्ड का 10वीं का मॉडल एग्ज़ाम पेपर
पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा परिषद के 10वीं कक्षा के मॉडल प्रश्नपत्र में छात्रों से मानचित्र में 'आज़ाद कश्मीर' को दर्शाने को कहे जाने की बीजेपी ने निंदा की है। वहीं, परिषद ने इसे 'गलती' बताते हुए जांच बिठाई है। गौरतलब है, पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्ज़ाए गए कश्मीर के हिस्से को पाकिस्तान सरकार 'आज़ाद कश्मीर' बोलती है।