माननीय प्रधानमंत्री जी बहुत हुई 'मन की बात' अब 'मणिपुर की बात' का समय है: महुआ मोइत्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में मणिपुर हिंसा पर न बोलने को लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, "माननीय प्रधानमंत्री जी, बहुत हुई 'मन की बात' अब 'मणिपुर की बात' का समय है।" कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "प्रधानमंत्री ने एक और 'मन की बात' की लेकिन मणिपुर पर उनका मौन जारी है।"