मानव तस्करों द्वारा लाई गईं झारखंड की 9 लड़कियों को दिल्ली में बचाया गया
एक अधिकारी के अनुसार, मानव तस्करों द्वारा साहिबगंज (झारखंड) से दिल्ली लाई गईं कम-से-कम 9 लड़कियों को बचाया गया है। बकौल अधिकारी, लड़कियों को दिल्ली पुलिस की मदद से हरियाणा व उत्तर प्रदेश से सटे दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों से मुक्त कराया गया है और इन लड़कियों को राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़कर उन पर नज़र रखी जाएगी।