मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से आंध्र के अस्पताल में 3 लोगों ने 20 घंटे तक किया 'गैंगरेप'
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के एक सरकारी अस्पताल में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक 23-वर्षीय महिला का 3 लोगों ने कथित तौर पर 20 घंटे तक गैंगरेप किया। आरोपियों की पहचान फॉगिंग करने के लिए अस्पताल द्वारा काम पर रखे गए एक व्यावसायिक संगठन के कर्मचारियों के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।