मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती से रेप के आरोप में राजस्थान में 60 वर्षीय शख्स गिरफ्तार

अलवर (राजस्थान) में मानसिक रूप से विक्षिप्त 19-वर्षीय युवती से रेप के आरोप में 60-वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने उसे घर में अकेला पाकर घटना को अंजाम दिया। बकौल पुलिस, आरोपी को मंगलवार को स्थानीय कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस हिरासत में भेजा गया।

Load More