मानसी टाटा ने संभाला टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की वाइस चेयरपर्सन का पदभार
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के पूर्व वाइस चेयरमैन दिवंगत विक्रम किर्लोस्कर की बेटी मानसी टाटा ने तत्काल प्रभाव से कंपनी की नई वाइस चेयरपर्सन का पदभार संभाल लिया है। मानसी टोयोटा किर्लोस्कर ऑटो पार्ट्स की वाइस चेयरपर्सन का पद भी संभालेंगी। गौरतलब है कि विक्रम का नवंबर 2022 में 64 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया था।