मानहानि के केस में मुंबई के कोर्ट ने उद्धव ठाकरे और संजय राउत को दी अग्रिम ज़मानत
मानहानि के एक केस में शिवसेना (यूबीटी) के नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और सांसद संजय राउत को मुंबई की मजिस्ट्रेट अदालत ने सोमवार को ₹15,000 के मुचलके पर अग्रिम ज़मानत दे दी। गौरतलब है, शिवसेना सांसद राहुल शेवाले ने 'सामना' दैनिक में उनके खिलाफ लिखे गए लेख को लेकर ठाकरे और राउत पर केस किया था।