मानहानि केस में मिली सज़ा को कल सूरत के सेशन्स कोर्ट में चुनौती देंगे राहुल गांधी
पीटीआई के अनुसार, 'मोदी सरनेम' बयान से जुड़े मानहानि केस में सूरत (गुजरात) के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत द्वारा सुनाई गई 2 साल जेल की सज़ा को पूर्व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को ज़िले के सेशन्स कोर्ट में चुनौती देंगे। उनकी लीगल टीम के एक सदस्य के अनुसार, अपील दायर करने के लिए राहुल कोर्ट में मौजूद रहेंगे।