मानहानि मामले में मुंबई की एक कोर्ट ने संजय राउत के खिलाफ जारी किया गैर-ज़मानती वॉरंट

मुंबई (महाराष्ट्र) की एक अदालत ने मानहानि के एक मामले में सुनवाई में शामिल न होने पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत के खिलाफ शुक्रवार को गैर-ज़मानती वॉरंट जारी किया। दरअसल, बीजेपी नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया ने राउत के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में अगली सुनवाई 24 जनवरी को होगी।

Load More