माफ नहीं किया: शेखर से तलाक के लिए प्रीति को ज़िम्मेदार ठहराने के कई वर्षों बाद सुचित्रा
अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने फिल्ममेकर शेखर कपूर से अपने तलाक पर बातचीत करते हुए एक इंटरव्यू में कहा है, "मुझे (ऐक्ट्रेस) प्रीति ज़िंटा को माफ करने की ज़रूरत ही नहीं...वह मेरी सोच का हिस्सा नहीं हैं।" गौरतलब है, 2006 में पति से अलग हुईं सुचित्रा ने अपने इंटरव्यूज़ में शेखर से अलगाव के लिए प्रीति ज़िंटा को ज़िम्मेदार ठहराया था।