माफिया मुख्तार अंसारी की सेहत को लेकर यूपी के अस्पताल ने जारी किया बयान
उत्तर प्रदेश के बांदा मेडिकल कॉलेज ने माफिया मुख्तार अंसारी की सेहत को लेकर बयान जारी किया है। अस्पताल ने कहा, "पेट में दर्द और 4-5 दिन से मोशन न होने की शिकायत के बाद उन्हें भर्ती किया गया है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।" मुख्तार के बेटे उमर अंसारी ने फेसबुक पर लिखा, "पिता की हालत गंभीर है।"