माफियाओं को ढूंढ-ढूंढकर निकालूंगा, नाश्ते में खाऊंगा: राजस्थान चुनाव में जीत के बाद राठौड़

राजस्थान की झोटवाड़ा विधानसभा सीट से बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक जनसभा में कहते दिख रहे हैं, "कानून की ताकत से माफियाओं को खत्म कर दूंगा।" उन्होंने कहा, "नाश्ते में खाऊंगा माफियाओं को…ढूंढ-ढूंढकर बाहर निकालूंगा, गड्ढे से खोदकर बाहर निकालूंगा।" राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत हुई है।

Load More