माफी मांग चुका हूं, दोबारा मांगने को तैयार हूं: अभय के 'अनुराग झूठे हैं' बयान पर निर्देशक
निर्देशक अनुराग कश्यप ने अभिनेता अभय देओल के उन्हें 'झूठे व टॉक्सिक' बोलने के बाद प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 'मिड-डे' से कहा कि वह अभय से माफी मांग चुके हैं और दोबारा मांगने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, "अगर उन्हें (अभय को) ऐसा ही लगता है तो यही सही। हर किसी के सोचने का अपना नज़रिया हो सकता है।"