मामा जी अपराधियों को ज़मीन के नीचे गाड़ देंगे: प्रवेश पर कार्रवाई होने के बाद शिवराज का दफ्तर
सीधी (मध्य प्रदेश) में आदिवासी शख्स के चेहरे पर पेशाब करने वाले प्रवेश शुक्ला पर कार्रवाई होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निजी दफ्तर के ट्विटर हैंडल से लिखा गया, "एनएसए लगा दिया गया है।" ट्वीट में कहा गया, "बुलडोज़र भी चला दिया गया है और...अगर ज़रूरत पड़ी...तो मामा जी अपराधियों को 10 फीट ज़मीन के नीचे...गाड़ देंगे।"