मामा व उसके 2 बेटों ने मुंबई में 14 वर्षीय किशोरी का कथित तौर पर कई बार किया रेप
मुंबई पुलिस ने 14 वर्षीय किशोरी का कुछ महीनों के अंदर अपने आवास पर कई बार रेप करने के आरोप में उसके मामा और मामा के 2 बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी मामा व उसके बड़े बेटे (19) को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरा आरोपी नाबालिग है और उसे पुलिस ने नोटिस थमाया है।