मायावती ने भतीजे आकाश को अपना उत्तराधिकारी बनाने का फैसला लिया वापस
बसपा प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के नैशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटा दिया है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "आकाश को नैशनल कोऑर्डिनेटर व अपना उत्तराधिकारी घोषित किया...लेकिन पूर्ण परिपक्वता आने तक उन्हें दोनों अहम ज़िम्मेदारियों से...अलग किया जाता है।" हाल ही में चुनाव प्रचार के दौरान आकाश ने कहा था, "बीजेपीवाले दिखें तो जूते से मारो।"