'मारने का मूड नहीं हो रहा है' कहते स्टंप माइक पर सुने गए सूर्यकुमार, अगली गेंद पर हुए आउट

भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव को टी20 विश्व कप 2022 के वॉर्म-अप मैच में सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 32 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करने के बाद स्टंप माइक पर 'मारने का मूड नहीं हो रहा है' कहते हुए सुना गया। हालांकि, इसकी अगली गेंद पर ही वह आउट हो गए। भारत ने कुल 20 ओवर में 186/7 का स्कोर बनाया।

Load More