मारपीट के 32 साल पुराने मामले में यूपी के मंत्री मोहसिन रज़ा के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी
विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने मारपीट के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मोहसिन रज़ा के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया है। अदालत ने सुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहे रज़ा की हाजिरी माफी खारिज कर दी। लल्लन नामक शख्स ने 1989 में यह आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था कि रज़ा समेत 2 लोगों ने उसकी पिटाई की थी।