मारियुपोल के स्टील प्लांट में छिपे 959 यूक्रेनी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया: रूस का दावा
रूस ने कहा कि यूक्रेन के मारियुपोल के अज़ोवस्टल स्टीलवर्क्स के नीचे बंकरों व सुरंगों में छिपे 694 यूक्रेनी सैनिकों ने पिछले 24-घंटों में आत्मसमर्पण किया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 16 मई से अब तक कुल 959 यूक्रेनी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया है जिनमें से 80 घायल हैं। हालांकि, यूक्रेन ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है।