मारुति सुज़ुकी इंडिया के शेयरों की कीमत पहली बार हुई ₹10,000 के पार
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुज़ुकी इंडिया के शेयरों की कीमत बुधवार को 4% बढ़कर पहली बार ₹10,000/शेयर के स्तर को पार कर गई। बीएसई पर बुधवार को कारोबार के दौरान मारुति सुज़ुकी इंडिया के एक शेयर की कीमत ₹10,036.70 पर पहुंच गई थी। गौरतलब है, बीएसई पर कंपनी के शेयर 3.61% चढ़कर ₹9,994.50 पर बंद हुए।