मारुति सुज़ुकी के बाद टाटा मोटर्स ने भी वाहनों की कीमतों में की औसतन 1.1% की बढ़ोतरी
वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने यात्री वाहनों की कीमतों में औसतन 1.1% की बढ़ोतरी का एलान किया है। एलान के मुताबिक, वैरिएंट और मॉडल के हिसाब से दाम बढ़ाए गए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। बीते 18-अप्रैल को मारुति सुज़ुकी ने अपने सभी मॉडलों की कीमतों में 1.3% की वृद्धि का एलान किया था।