मारुति सुज़ुकी ने स्विफ्ट और ग्रैंड विटारा की कीमतों में की ₹25,000 तक की बढ़ोतरी

कार निर्माता कंपनी मारुति सुज़ुकी ने बुधवार को एलान किया कि उसने स्विफ्ट और ग्रैंड विटारा के सिग्मा वैरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने स्विफ्ट की कीमत में ₹25,000 जबकि ग्रैंड विटारा के सिग्मा वैरिएंट के दाम में ₹19,000 की बढ़ोतरी की है। मारुति सुज़ुकी ने कहा कि नई कीमतें आज (बुधवार) से प्रभावी होंगी।

Load More